Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस से गिरने के चलते कंडक्टर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नोरंगदेसर से थोड़ा आगे गुसाईंसर की तरफ 24 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में रतननगर चुरू के रहने वाले चैनपाल ङ्क्षसह ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। जिसके चलते बस में सवार कंडक्टर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





