Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीछवाल के खुला बंदी शिविर से बंदी के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 17 नवंबर की सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बीछवाल थाने में मुख्य प्रहरी कुलदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि पेमासर के रहने वाला दंडित बंदी जयकरण उर्फ जयराम जो कि बंदी खुला शिविर में सजा भुगत रहा था। जो कि 17 नवंबर की सुबह हाजरी के दौरान उपस्थित नहीं मिला। परिवादी ने बताया कि उक्त बंदी खुला बंदी शिविर से फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





