जस्सूसर गेट से गोगागेट तक पहुंची भिक्षायात्रा,जनजागरण से आमजन को निमंत्रण-Bikaner News


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राष्ट्रीय संत सरजूदासजी महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों गौभक्तों की टोलियां भिक्षा यात्रा के माध्यम से पूरे शहर में गोचर ओरण संरक्षण के लिए जन-जन को जागरुक कर रही है। शनिवार शाम 7 बजे जस्सूसर गेट से प्रारंभ हुई भिक्षा यात्रा डागा चौंक, दम्मानियों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, बिनानी चौक, चूनगरान मोहल्ला, दाऊजी मंदिर, कोटगेट, जेल रोड, सिटी कोतवाली, सुनारों की गवाड़, कोचरों का चौक, रांगड़ी चौक, भुजिया बाजार, गोगागेट तक पहुंची।

 

जन-जन को पीले चावल बांटते हुए राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं बीकानेर प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर गोचर ओरण भूमि पर अधिग्रहण किया जा रहा है वह कभी बर्दाश्त नहीं होगा। बीकानेर के प्राण गोचर में बसते हैं, प्राणों पर ही हमला होता है तो बीकानेर में विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि गोचर ओरण गौवंश व अन्य जीव-जन्तुओं का आश्रय है इसके अलावा हजारों पेड़-पौधे हमें श्वास प्रदान करते हैं।

 

गोचर-ओरण संरक्षण के अंतर्गत 2 दिसम्बर को होने वाले आयोजन से पूर्व भिक्षा यात्रा आयोजित की जा रही है। दूसरे दिवस की भिक्षा यात्रा में पं. राजेन्द्र किराड़ू, मुकेश जोशी, राजकुमार राजपुरोहित, मोहित राव, विष्णु थानवी, मनोज सेवग, शिव गहलोत, कैलाश सोलंकी, सूरजप्रकाश राव, विजय थानवी, कन्हैयालाल भाटी, रमेश किराड़ू, मुरलीधर पुरोहित, देवकीनंदन व्यास, राजकुमार पुरोहित, यशवेंद्र चौधरी, नवरत्न उपाध्याय, धनपत मारू, हरीश गहलोत, जुगल डागा, नवीन बिहानी, ललित कोठारी, गणेश मूंधड़ा, दीपक थानवी, गौतम थानवी, अजय थानवी, राजेन्द्र चांडक, गिरधर जोशी, गोपाल जोशी, ऋषि पुरोहित, बाला महाराज, गणेश ओझा सहित अनेक गौभक्त शामिल रहे। रविवार को भीनासर, रामराज्य चौक, गंगाशहर मेन मार्केट, महावीर चौक, विद्या निकेतन, कुम्हारों का मोड़, गंगाशहर पेट्रोल पंप कोचर सर्किल तक भिक्षायात्रा जाएगी।

 

दो दिन बाद हजारों गौभक्त करेंगे रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ
अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज के सान्निध्य एवं पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा एवं ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए 2 दिसम्बर 2025 को जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!