Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान फस्र्ट न्यूज, बीकानेर। जमीन पर कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में कायम नगर निवासी नूरदीन ने रविन्द्र व 10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कायम नगर में 9 जनवरी की रात को 9 बजे से 10 जनवरी की रात को डेढ़ बजे के बीच की है। परिवादी ने बताया कि उसका कायम नगर में प्लॉट है। जिस पर आरोपी ने कब्जा करने का प्रयास किया और मकान, दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




