Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार की सुसाइड की खबरों से हर कोई भयभीत सा है। ऐसी ही खबर खाजूवाला क्षेत्र से सामने आयी हे। जहां पर 25 वर्षीय युवक तरूण नायक ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार चार पीकेएम माधोडिग्गी गांव में 25 वर्षीय युवक तरूण नायक ने सुसाइड कर लिया। तरुण अपने ही घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने जब उसे लटका हुआ देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाजूवाला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।





