टॉपी दिलाने के बहाने घर ले जाकर आठ वर्षीय बच्ची से घिनौनी हरकत, हवस में अंधा हुआ बुजुर्ग-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हवस में अंधा होकर बुजुर्ग द्वारा घिनौनी हरकत करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बुजुर्ग ने छोटी सी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। एक बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की हालत खराब है। घटना का पता चलने पर पुलिस हरकत में आई। परिजनों की रिपोर्ट पर बुजुर्ग भंवरलाल के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। तब आरोपी उसे टॉफी व रुपए का लालच देकर अपने साथ खुद के घर ले गया। आरोपी ने उसके साथ खोटा काम किया। बच्ची रोने लगी। बाद में बच्ची को डरा-धमका कर घर भेज दिया। बच्ची का रात को ही मेडिकल कराया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने डिटेन कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!