शराब के आदि व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फांसी लगाकर व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में लखासर निवासी भीमसिंह पुत्र केशरसिंह ने रिपोर्ट दी है। घटना गांव लखासर में 12 मार्च की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा विक्रम जो कि शराब का आदि था। प्रार्थी ने बताया कि दोपहर को 2 बजे के आसपास उसके बेटे ने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!