Bikaner News राजस्थान 1st न्यूृज,बीकानेर। गाली गलौच करते हुए मारपीट करने और सोने का सामान छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में कालुबास निवासी करण पारीक पुत्र श्यामसुंदर ने विकास सोनी,विष्णु शर्मा, संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कालुबास में 29 नंवबर की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की और मारपीट करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और लाखों के सोने के आभूषण छीनकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके पास से 35 ग्राम की सोने की चैन,30 ग्राम का सोने का ब्रासलेट छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



