पुलिस लाईन के पास हादसा,हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन के सामने 20 नवंबर की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में अमरसिंहपुरा निवासी रविन्द्र कुमार ने अज्ञात ट्रेक्टर ट्रॉली के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता लीलाकृष्ण और माँ घायल हो गए। जिनको अस्पताल ले जाया गया। जहा पर उसके पिता की मौत हो गयी। वहीं माँ घायल है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई दीपा शर्मा को दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!