पीहर जाने का बोलकर निकली महिला दो बच्चों के साथ हुई लापता-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो बच्चों के साथ महिला के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में महिला के परिजनों ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 मार्च 2026 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी भाभीदो बच्चों के साथ घर से पीहर जाने का बोलकर निकली लेकिन ना तो पीहर पहुंची और ना ही वापस आयी।

 

प्रार्थी ने बताया कि आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। प्रार्थी ने इंदपालसर बड़ा के रहने वाले बीरबल नाम के व्यक्ति पर शक जताते हुए बहला फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!