Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय विद्युत पोल के संपर्क में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के लालमदेसर मगरा में 1 दिसंबर की रात को 10 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में मोहनलाल पुत्र रामचन्द्र जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई सहीराम खेत में पाईप बदल रहा था। इसी दौरान पाइप बदलते समय उसका पाईप विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे उसके भाई को करंट लग गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



