Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच को गिरफ्तार किया है। जिनकी आज केईएम रोड़ पर परेड़ करवाई गयी। इस दौरान तमाशबीन लोगों का हुजूम दिखा जो कि अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते हुए नजर आए। इस सम्बंध में कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र शेखावत ने बताया कि तीन आरोपियों को जानलेवा हमले के मामले में पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमें दर्ज है। वहीं दो अन्य जिनको धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के हौसलों को पस्त करने के लिए आज परेड़ करवाई गयी। पुलिस ने जावेद, माजिद, आजाद, समीर खान, कार्तिक मेहता को गिरफ्तार किया है। शेखावत ने बताया कि लगातार अपराधियों के हौसलों को तोडऩे के लिए पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।





