‘आगाज- एक बदलाव का’ शहीदे आजाम की याद में होगा विशाल रक्तदान शिविर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहीद भगत सिंह की याद में टीम आगाज की ओर से सोमवार 23 मार्च को गंगाशहर नई लाइन स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से एक प्रेसवार्ता का आयोजन अरुणोदय विद्या मंदिर परिसर में रखा गया। जहां आयोजन मंडल के संयोजक गोविन्द सारस्वत जीजीवाला ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं भी रक्तदान करेगी।

 

जीजीवाला ने बताया कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों में देशप्रेम के प्रति भावना को बढ़ाना है। आगाज टीम समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहती है। इस वर्ष हमने रक्तदान का संकल्प लिया है और हमारा प्रयास है कि कम से कम तीन सौ युनिट रक्त संग्रहण करें। इस अवसर पर आगाज- एक बदलाव का नाम पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रेसवार्ता में रामचन्द्र आचार्य, अभिषेक आचार्य, विकास शर्मा, बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, जसकरण मारु, मुकुल गहलोत आदि मौजूद रहे। बता दें कि आगाज एक बदलाव का की टीम बीते करीब एक दशक से आयोजन कर रही है। हर वर्ष एक नए रूप और एक तरीके से आयोजन किया जाता रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!