Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उल्टियां होने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में 13 फरवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में राड़ो का बास निवासी जगदीश पुत्र कानाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई हरिराम की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसके चलते उसके भाई को उल्टियां होने लगी तो अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



