Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट क्षेत्र के बान्द्राबास में 19 जनवरी की रात को 10 बजे से 20 जनवरी की सुबह 9 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई इस्पाक अली ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका भाई इमरान अली 19 जनवरी की रात को खाना खाकर सो गया था। सुबह जब उसे चाय के लिए आवाज लगाई तो और कमरा जो कि अंदर से बंद था उसे खोला तो उसका भाई फंदे पर झूलता मिला। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई ने चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


