Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों के नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 30 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचू के रहने वाले सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। जिस पर 30 हजार का इनाम घोषित था।


बता दे कि अगस्त 2023 में देशनोक पुलिस ने कांकड़ करण माता मंदिर के पास एक लावारिय ट्रक में से 21 क्विंटल से अधिक डोडा जब्त किया था। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।



