Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस महकमें से शौक की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है। जहां पर सिपाही का निधन हो गया। बज्जू पुलिस थाने में कार्यरत पुलिकर्मी रिछपाल जाट यहां सीएलजी भवन में ही रहता था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक कानिस्टेबल सीएलजी भवन की तरफ गया तो वहां रिछपाल नहीं था।


उसे आवाज दी गई लेकिन जवाब नहीं आया। बाथरुम अंदर से बंद था, जिसे खोला तो अंदर घायल अवस्था में था। घायल अवस्था में बज्जू उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। रिछपाल के संभवत सिर में गंभीर चोट लगी थी। थानाधिकारी जगदीश ने बताया कि शुक्रवार शाम को घटना हुई। सिपाही के निधन के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गयी।



