अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार के अनियंत्रित होकर पलटने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल क्षेत्र की है। जहां पर अनियंत्रित होकर कार केक पलटने से एक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह घटना श्रीरामसर से बच्छासर मार्ग पर हुई। कार के सामने अचानक एक जानवर आ जाने से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

हादसे में कार सवार मुकेश देवड़ा और शिव भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नाल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मुकेश देवड़ा को मृत घोषित कर दिया। शिव भारद्वाज का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक मुकेश देवड़ा बीकानेर के श्रीरामसर का रहने वाला था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!