Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान के गले से हजारों रूपए चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में बिग्गा बास निवासी शाहरूख चुनगर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 मार्च की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी मोबाइल दुकान की है। जहां पर अज्ञात चोरों ने उसके दुकान के गले से 40-45 हजार रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





