Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थान क्ष्ेात्र के अरजनसर से फुलेजी रोड़ पर 6 नवंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में फुलेजी निवासी बुधराम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा राकेश बाइक से जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा गिर गय और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





