Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एमएस कॉलेज से छात्र राजनीति से शुरूआत करने वाली युवा नेत्री को उनकी सक्रियता के चलते सामाजिक जिम्मेवारी दी गयी है। युवा नेत्री निरमा मेघवाल को राजस्थान मेघवाल समाज द्वारा बीकानेर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाया गया है। इस सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष सांगीलाल मेघवाल ने नियुक्ति पत्र निरमा को सौंपा है। नियुक्ति पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि मेघवाल को अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को अनुमोदन करें।


निरमा ने अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष पदाधिकारियों को आभार जताया और कहा कि वो पूरी ईमानदारी के साथ सामाजिक संगठन में कार्य करेगी औैर महिलाओं के लिए कुछ नवाचार करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। निरमा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समाज की महिलाओं को आगे लाने का प्रयास करेंगे। बता दे कि निरमा एमएस कॉलेज से अपनी छात्र राजनीति शुरू की औैर लगातार एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता दिखा चुकी है।



