Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिफ्ट कार की टक्कर से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में स्वरूपदेसर निवासी गेनाराम पुत्र दानाराम मेघवाल ने शिफ्ट कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना 7 नवंबर की दोपहर की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि शिफ्ट कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर पर सवार गोमती की मौत हो गयी। वहीं ट्रेक्टर पर सवार महेन्द्र व सुमन को चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।



