महिला के साथ मारपीट कर छीना सोने का आभूषण,ससुराल पक्ष पर आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट कर गहने ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में नोखा गांव की रहने वाली कोशल्या ने अपने पति सुंदरलाल,रतनलाल,देविका,सुमन,रामादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना 21 नवंबर की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने मारपीअ कर उसके पहना हुआ सोने के टॉप छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!