काम करते समय अचानक हलवाई की तबीयत हुई खराब और हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हलवाई का कार्य करते समय अचानक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार खंजाची भवन के सामने गली में 15 जनवरी की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में हनुमान मंदिर के पास रहने वाले मनोज चुरा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता किशनलाल हलवाई का काम करते थे। 15 जनवरी को हलवाई का काम करते समय रानी बाजार क्षेत्र में अचानक से उसके पिता की तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें तुरंत प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!