रोज होते हैं इस गढ्ढे के कारण हादसे,नहीं चेते जिम्मेवार तो जागरूक नागरिकों ने किया अनूठा प्रदर्शन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क पर बने जानलेवा गढ्ढा ठीक नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने आज अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खबर नोखा से जुड़ी है। जहां पर सोमलसर रोड़ पर माडिया के पास बने जानलेवा गढ्ढे को प्रशासन,टोल कंपनी द्वारा ठीक नहीं करवाएं जाने से नाराज ग्रामीणों ने गढ्ढे पर सांकेतिक रूप से पौधारोपण किया ताकि हादसों से बचा जा सकें। ग्रामीणों ने इस सम्बंध में बताया कि टोल रोड़ होने के बावजूद कंपनी द्वारा इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है।

जिसके चलते हर रोज इस सड़क पर एक-दो हादसे होते ही रहते है। इसी के चलते आज सांकेतिक रूप से पौधारोपण कर विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीण ने टोल प्रशासन और अधिकारियों से जल्द सड़क सही करवाने की मांग की है। इस दौरान जागरूक ग्रामीण श्याम गोपाल जाट, शिव माडिया, भवरलाल सारण सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!