Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दिनोंंदिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसी ही खबर नयाशहर क्षेत्र से सामनेे आयी है। जहां पर चोरों ने घर में सेंधमारी कर करीब एक करोड़ का माल पार कर लिया। घटना गुरूवार की रात को मुरलीधर व्यास कॉलोनी की है। जहां पर अशोक पुरोहित के मकान में यह वारदात हुई है। अशोक पुरोहित ने एफआईआर में बताया- उसके बेटे ने अपने मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे थे। तभी घर का मेन गेट खुला पाया गया। इस पर सभी लोग दौड़ते हुए घर आए, जहां सारा सामान बिखरा हुआ था।


खासकर, सोने चांदी के जेवरात वाली अलमारी भी खुली थी। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी,पोली के जेवरात के साथ घर के लोगों के जेवरात भी चोर ले गए। जिनमें बड़ी मात्रा में सोना,चांदी के आभूषण चोरी हुए है। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ का माल पार किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की पहचान की और एक को हिरासत में लियाा है। जिससे माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।



