Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई पहली बार पहुंचे नोखा
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने शनिवार को नोखा के बागड़ी सत्संग भवन में आयोजित सभा में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष और हजारों राम भक्तों के बलिदान का फल है, जिसे पूर्व की सरकारें पूरा नहीं कर सकीं, जबकि वर्तमान सरकार ने जनता के विश्वास की ताकत से इसे संभव किया।

 

अपने संबोधन में बिश्नोई ने केन्द्रीय ओर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने अपने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताकर दायित्व सौंपा है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे साथ ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई ने कहा कि केंद्र ओर राज्य में भाजपा सरकार ने देश प्रदेश में विकास की नई धारा शुरू की है जिसमें हर घर शौचालय, पक्के मकान, गैस कनेक्शन, बैंक खाते, और ग्रामीण सड़कों का व्यापक विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। जनधन योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जाने और सरकारी योजनाओं के लाभ सीधे खातों में पहुंचने को उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। दीनदयाल उपाध्याय योजना में बीकानेर जिले में सबसे अधिक राशि नोखा के लिए स्वीकृत किए जाने का भी उन्होंने जिक्र किया। जल जीवन मिशन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की देरी के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से समय बढ़वाया, जिसके बाद परियोजनाओं में तेजी आई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव-गांव बिजली पहुंचाई, 18 लाख गांव रोशन किए और योजनाओं का लाभ अब “घर बैठे लोगों तक पहुंच रहा है।”

 

85 स्थानों पर हुआ स्वागत, 1 घंटे का सफर 12 घंटे में बदला- प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद बिश्नोई शनिवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र नोखा पहुंचे। वे सुबह 10 बजे बीकानेर से रवाना हुए और देशनोक-नोखा मार्ग पर लगभग 85 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और ढोल-नगाड़ों के बीच यह सफर लगभग 12घंटे में पूरा हुआ। रात करीब 10 बजे बिश्नोई नोखा के बागड़ी शिव मंदिर पहुंचे, जहां स्वागत समारोह आयोजित हुआ। हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ ने उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।

 

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर की थी। 2008 में टिकट मिलने के समय उनका बड़ा परिचय नहीं था, लेकिन जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उन्होंने विश्वास बनाया। उन्होंने कहा कि “मेरे संघर्ष में साथ देने वालों के लिए मैं हर समय खड़ा रहूंगा।”
उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 2 सांसद के संघर्ष से सफर की शुरुआत कर आज 282 सांसदों तक पहुंची है जो हमारे कार्यकर्त्ता के कारण संभव हुए है।

पूर्व विधायक बिश्नोई ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा ओर लगन से काम करेंगे।
पूर्व विधायक बिश्नोई के स्वागत कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, अनोपसिंह, मांगूसिंह, मस्ताना राम, मनमोहन सिंह, महेंद्र सिंह संचेती, मोहन राठी, रामस्वरूप बिश्नोई, करनाराम, नरेंद्र चौहान, सेवानिवृत्त सूबेदार ओमप्रकाश बिश्नोई,रामदयाल मेघवाल, गणपत राम बिश्नोई, शिव माडिया, डूंगरराम सिंवर , ओमप्रकाश सुथार, उदाराम मेघवाल, रमेशनाथ,जेठाराम मेघवाल, तेजमाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीकानेर के रवाना होने के बाद पारवा गांव में हनुमान राहड़, नोखा कृषि मंडी के पास जेठूसिंह राजपुरोहित, रामेश्वर पूनिया, रामकिशन, राजकुमार पुनिया साफा ओर माला पहनाकर स्वागत किया

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!