भीमसेन सर्किल पर भिड़े वाहन, अनियंत्रित होकर पलटा सब्जियों से भरा ट्रक, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह शहर के भीमसेन सर्किल पर हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मंंगलवार सुबह की है। जब सब्जियों से भरा मिनी ट्रक और बस में भिड़ंत हो गयी। जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सब्जियां सड़क पर बिखर गयी। हादसे में बस भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। फिलहाल हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हादसे के बाद पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था सुचार करने के लिए गाडिय़ों को साइड़ में करवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!