Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वाहन खरीद कर अवैध गतिविधियों में उपयोग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में नाल बड़ी निवासी शेलेन्द्र ने रमेश कंबोज, प्रताप ङ्क्षह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 जनवरी 2024 से 19 दिसंबर के बीच की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की नियत से उसका वाहन खरीदा। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने इकरारनामे की शर्तो का पालन नहीं किया और उक्त वाहन को अवैध गतिविधियों में उपयोग करते हुए उसे फसाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





