Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोटरी अंतरराष्ट्रीय जिला 6490 अमेरिका का 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल रोटरी के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम गु्रप स्टडी एक्सचेंज के तहत भारत भ्रमण पर है। इस टीम के बीकानेर प्रवास के लिए रोटरी प्रांतपाल रोटे निशा शेखावत द्वारा रोटे डॉ अंबुज गुप्ता और रोटे मनीष तापडिय़ा को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। प्रतिनिधि मंडल 8 से 10 दिसंबर के तीन दिवस में बीकानेर में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेगा।

कोऑर्डिनेटर डॉ अंबुज गुप्ता ने बताया कि बीकानेर आगमन को लेकर रोटरी क्लब बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स,रोटरी क्लब बीकानेर मिटाउन, रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज और रोटरी क्लब बीकानेर आद्या ने स्वागत एवं भ्रमण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिला 6490 से आने वाली टीम में टीम लीडर गुलशन भयाना, मिशेल हिल, डगलस डेविड, रोजर वेड और बलवंत सिंह शामिल है। भारत यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली को नजदीक से जानने तथा रोटरी द्वारा देश में किया जा रहे सेवा कार्य को समझना है। प्रतिनिधिमंडल बीकानेर में अपने रोटरी होस्ट साथियों के साथ रहकर उनकी दिनचर्या और भारतीय आतिथ्य का भी अनुभव करेगा।

 

8 दिसंबर को स्वागत के पश्चात प्रतिनिधि मंडल को अगले दो दिन बीकानेर जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन कराया जाएगा। साथ ही रोटरी के सभी सेवा प्रकल्पों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। 10 दिसंबर की शाम को एक भविष्य फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अमेरिकी रोटेरियन बीकानेर के रोटरी सदस्यों और उनके परिवारों से मुलाकात कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान करेंगे। इसके उपरांत यह प्रतिनिधिमंडल जोधपुर के लिए रवाना होगा।

 

इस पूरे आयोजन की तैयारी में क्लब के रोटे निशिता सुराणा, रोटे दीपिका चौधरी, रोटे कुणाल कोचर, रोटे पुनीत हर्ष, रोटे अमित नवल, रोटे पंकज पारीक, रोटे विपिन लड्ढा, रोटे रघु झवर, रोटे विमल चांडक, रोटे संगीता शेखावत, रोटे प्रवीण गुप्ता, रोटे दीनदयाल व्यास, रोटे राहुल महेश्वरी, रोटे सुनील चमडिय़ा, रोटे ओमप्रकाश बिहानी, रोटे आलोक प्रताप सिंह, रोटे घनश्याम कोठारी रोटे आलोक प्रताप सिंह, रोटे डॉ विनय गर्ग आदि लगे हुए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!