यूरिया की किल्लत, घंटो लाइन में लगने को मजबूर किसान, सारस्वत बोले-पर्याप्त मात्रा में मिले यूरिया-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लूणकरणसर तहसील में किसानों को यूरिया के लिए परेशान होना पड़ रहा है। घंटो लंबी लाइनों में लगने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि भारी पुलिस जाब्ते के साथ यूरिया वितरित की जा रही है। किसान अलसुबह से देर रात तक लाइन में लगने को मजबूर है।

जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से किसानों में मायूसी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि कई-कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद उन्हें मुश्किल पांच थैले यूरिया ही मिल पाती है। जिस किसान को अपने खेत के लिए 50 से अधिक थैले तक यूरिया चाहिए होती है, उसे इतनी कड़ी मशक्कत के बाद महज 5 थैले यूरिया लेकर लौटना पड़ता है।

किसान की समस्याओं को लेकर आज लूणकरणसर के जनसेवक प्रभुदयाल सारस्वत मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। जिसके बाद सारस्तव ने अधिकारियों को फोन किसानों को जरूरत के हिसाब से यूरिया देने के लिए कहा। प्रभुदयाल सारस्वत ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों को जरूरत के हिसाब से यूरिया दे ताकि किसान के काम आ सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!