Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो जाने की खबर सामने आयी है। इस खूनी संघर्ष में दोनो पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के घायल हो जाने की जानकारी मिली है। घटना छतरगढ़ क्षेत्र के केला गांव की है। जहां पर सोलर प्लांट में काम को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया।
इस विवाद में दोनो पक्षों के 6 लोग घायल हुए है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दोनो पक्षों के लोग खून से भरे हुए नजर आ रहे है। जानकारी के अनुसार सोलर प्लांट में काम को लेकर यह विवाद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी एक्टिव हुई और मामले की जांच में जुटी है। ुपुलिस के अनुसार इस सम्बंध में दोनो पक्षों द्वारा रिपोर्ट दी जा रही है ।