Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में फलावाली निवासी धन्नेसिंह पुत्र जगमाल ङ्क्षसह ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


परिवादी ने बताया कि उसका भाई डेलूसिंह खाजूवाला से फलावाली आ रहा था। इसी दौरान 2 पीबी के पास सामने से आर ही बाइक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया ओर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



