Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार माँ-बेटे की बाइक को ट्रक द्वारा टक्कर मारने और महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में मुरलीधर के रहने वाले प्रवीण सैन पुत्र बाबुलाल ने ट्रक टैँकर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 नवंबर की दोपहर को पंडित धर्मकांटे के सामने की है।


परिवाद ने बताया कि ट्रक टैंकर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी माँ और वह बाइक से गिर गए और घायल हो गए। परिवादी ने बताया कि आसपास के लोगों के सहयोग से दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी माँ विध्यादेवी की मौत हो गयी। वहीं परिवादी घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



