लाखों की मूंगफली लेकर ट्रक चालक हुआ गायब, गबन का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों का माल ले जाकर गबन करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में पूगल निवासी राजेन्द्र ङ्क्षसह ने मो. कामील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 दिसंबर की है।

 

परिवादी ने बताया कि वह निशिका इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट कंपनी, पूगल का प्रोपराइटर है और अनाज व कृषि उपज के परिवहन का कार्य करता है। रिपोर्ट के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को सीएम इंटरप्राइजेज, दुकान संख्या ए-19, अनाज मंडी बज्जू से 277 कट्टे मूंगफली जिसका कुल वजन लगभग 11 टन 24 किलो था। जयपुर जिले की सुभाषचंद्र सुरेश कुमार अनाज मंडी, चोमूं भेजे जाने थे।

 

परिवादी ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को वाहन चालक मोहम्मद कामिल को 277 कट्टे मूंगफली भरवाकर शाम करीब 8:15 बजे रवाना किया। उक्त माल 27 दिसंबर 2025 को चोमूं पहुंचना था लेकिन तय समय पर जब माल संबंधित अनाज मंडी नहीं पहुंचा तो वहां से सूचना दी गई। इसके बाद परिवादी ने अपने स्तर पर वाहन व माल की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस दौरान आरोपी चालक ने डीजल के नाम पर कुछ रुपये मंगवाए और बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!