Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में मालगाड़ी के डिब् बों के पटरी से जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत से जुड़ी है। जहां पर कोलायत-चानी के बीच में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और इधर उधर हो गए।


जानकारी के अनुसार अचानक से मालगाड़ी के डिब्बों में गड़बड़ी हुई और कुछ ही मिनटों में डिब्बे,टायर दोनो अलग होते हुए इधर उधर हो गए। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और हादसे की जांच में जुटी है।



