Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजमार्ग पर चलते हुए ट्रेलर के टायरों में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन के पास मोखमपुरा की तरफ ट्रेलर के टायरों में अचानक आग लग गयी। अचानक आग लग जाने से ट्रेलर ड्राइवर और परिचालक एकबारगी तो घबरा गए। फिर सूझबुझ दिखाते हुए ट्रेलर से निकले।


आगजनी की जानकारी मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी, पानी आदि से जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने पानी के टैंकर भी मौके पर मंगवा लिए। महाजन थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे जनहानि व भारी नुकसान नहीं हुआ।



