Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर हजारों रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में बंधड़ा निवासी रामनारायण भादू ने मनेाज, गणेश, मोहनसिंह, अशोक व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा गांव में बाईपास पर 14 जनवरी की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ थापप-मुक्कों से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जेब से 12700 रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




