गाड़ी में डाल ले गए और की मारपीट, सिर व मुछों के बाल काटकर किया अपमानित-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। युवक को गाड़ी में डाल ले जाने और सिर, मुंछो के बाल काटने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में कल्याणसर निवासी 23 वर्षीय युवक ने परमाराम, बाबुलाल, दीपक, छोटे व दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 जनवरी की शाम को 7 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए और उसकी जाति को निशाना बनाते हुए उसके जाति सूचक गालियां दी। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसे गाड़ी में डालकर ले गए। जहां पर खेत में ले गए और मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके सिर व मुंछो के बाल काट लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!