Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकोनर। घर में घुसकर हंगामा करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में ओडो का बास निवासी मंगलाराम ने पप्पु, संजय, सुनील, पुष्पा,नेनू व 10-15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि रात के समय में आरोपी उसके घर में घुसे। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली गलौच और हंगामा किया।


प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके,उसकी पत्नी, पुत्रवधू, पोती के साथ पत्थर व डंडो से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मुकदमा उठाने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



