हथियार लेकर आए और की मारपीट, छीन ले गए 86 हजार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हथियारों के दम पर मारपीट करने और रायल्टी के पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में राजलदेसर निवासी सायर सिंह ने बजंरग, बजरंग, रणजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 फरवरी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी हथियार लेकर आए। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और डराते धमकाते हुए उसके पास से 86 हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!