18 वर्ष के नौजवान भटक रहे राह, शिक्षा के मंदिर में की थी सेंधमारी, कुल पांच चढ़े हत्थे-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिक्षा के मंदिर में सेंधमारी कर चोरी की वादात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्ता किया है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 25 नवंबर को रिपोर्ट देते हुए बताया था कि राजकीय विद्यालय जोगणिया ाबला थावारिया व ग्राम मुंदड़ के चार राजकीय विद्यालयों में से रात के समय में अज्ञात चोरों ने पोषाहार हेतु प्राप्त दूध का पाउडऱ के पैकेट चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस ने 18 वर्ष के तीन, 21 वर्षीय एक और 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्यामसुंदर, पवन कुमार, केलाश, दिनेश, मनोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस केे अनुसार आरोपियोंं से पांचू, नोखा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!