Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ग्रामीण डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में 26 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे शहीद स्मारक से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च कर अरावली काटने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्बंध में सोसायटी से जुड़े सदस्यों ने कहा कि 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाडिय़ों को संरक्षण की सूची से बाहर रखा जा सकता है तथा उन्हें काटा जा सकता है।


सुनने में सामान्य लग सकता है लेकिन तथ्य यह है की अरावली की 93 प्रतिशत पहाडिय़ा 100 मीटर से कम ऊंची है इसका अर्थ है दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमालाओं में से एक (2.5 करोड़ साल) वेध विनाश। जब हम अरावली को काटेंगे तो हम केवल हम पत्थर नहीं तोड़ रहे होंगे ।हम उत्तर की भारत की सुरक्षा दीवार को गिरा रहे होंगे इसका परिणाम समूल प्रकृति औरआमजन के लिए विनाशकारी होगा। ऐसे में यह निर्णय सीधे मानव जीवन के लिए चुनौती जैसा है। जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।



