Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को पब्लिक पार्क में जमकर बवाल हुआ। कई मिनटों तक सड़क पर सरेराह उत्पात होता रहा। दरअसल पाब्लिक में पार्क में कुछ भिक्षावृति कर अपना जीवनयापन करने वाले परिवार रहते है। इन परिवारों के बीच में बीती रात को विवाद हो गया।


विवाद इतना बढ़ा की सड़कों पर खुलेआम हंगामा होता रहा और लोग डर के मारे साइड से निकलते रहें। कई मिनटों तक चले इस विवाद में कई लोगों के चोटें लगी है। महिलाएं और युवक लगातार भिड़ते हुए दिखाई दिए। गौर करने वाली बात है इस क्षेत्र में एसपी का आवास भी है लेकिन इसके उलट बेखौफ होकर सड़क पर ताड़व होता रहा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत करवाया।



