Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अत्यधिक नशा/शराब का सेवन करने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जैतपुर में 15 जनवरी की रात को 9-10 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार पप्पुराम पुत्र गणपतराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका रिश्तेदार नेतराम अत्यधिक नशा करता था, जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



