Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली से आ रही ट्रेन के अचानक रूक जाने और आग ना चल पाने की स्थिति में यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ा। लगभग सुबह 6 बजे तकनीकी समस्या के कारण गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के पास विलंबित हो गई। ट्रेन को आगे चलाना संभव नहीं रहा, इसलिए इसे श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा। बीकानेर रेल मंडल तुरंत सक्रिय हुआ। यात्रियों की संख्या और उनकी असुविधा को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल 19 बसों की व्यवस्था की।
इन बसों से सभी यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया गया। रेल कर्मचारियों ने यात्रियों का सामान बसों में रखने, बुजुर्गों की मदद करने, बच्चों को सुरक्षित बैठाने तक पूर्ण सहयोग दिया। स्टेशन पर चाय-पानी की व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी यात्री को तनाव या असुविधा महसूस न हो। यात्रियों ने रेलवे की इस त्वरित और मानवीय सेवा की खुलकर प्रशंसा की।




