Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलायत पुलिस टीम ने थानाधिकारी लखवीर ङ्क्षसह के नेतृत्व में की है। दोनो शातिर चोरों ने आधा दर्जन चोरियों की वारदातों को स्वीवार किया है। पुलिस ने बढ़ती चोरियों को लेकर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया और नागौर से दस्तयाब किया। पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल मोटाराम को नागौर के एक मकान से दस्तयाब किया,वहीं राजु उर्फ राजेन्द्र को बासनी नागौर से दस्तयाब किया। जिसके बाद दोनो से पुछताछ की गई तो आरोपियों ने गडिय़ाला में करणी माता मंदिर में छत्र,दान पेटी चोरी की वारदात को स्वीकार किया।
आरोपियों ने 3 सितंबर को कोलायत कस्बे से एक बोलेरो चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया और आरोपियों की निशानदेही पर रोही संथेरण से बरामद किया है। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने 6 वारदातों को स्वीकार किया है। जिसमें अधिकांश मंदिरों में की गयी है। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो पहले दर्शन के लिए जाते और फिर रात में शराब के नशे में वारदात को अंजाम देेेते थे। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय मोबाइल घर पर छोड़ जाते थे। दोनो आरोपी शातिर अपराधी है और राजाराम के खिलाफ 16 मुकदमें दर्ज है,वहीं होर्डकोर मोटाराम के खिलाफ विभिन्न थानों में 43 मुकदमें दर्ज है।
्र