Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मां की चिता को देखकर बेटे को हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा से जुड़ी है। जहां नोखा में 21 दिसंबर की रात को तारादेवी खत्री का निधन हो गया था। सोमवार को नोखा के श्मशान घाट में दोपहर करीब 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। तारा देवी के बड़े बेटे सुभाष चंद्र अंतिम संस्कार की रस्में कर रहे थे। चिता जलते ही वह बेहोश होकर गिर गए।


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नोखा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक से सुभाष की मौत हुई है। सुभाष का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। दो दिनों के अंतराम में मां-बेटे की मौैत हो गयी। जिससे हर कोई शोक में डूबा सा नजर आया।



