Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुर्क शुदा जमीन के बोर्ड के चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव करमीसर में 1 जनवरी से 12 जनवरी के बीच की है। इस सम्बंध में गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने प्रहलादराम, गंगाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि खसरा नं. 59 की विवादित भूमि पर लगा कुर्की का बोर्ड आरोपी चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




