जरूरतमंद को मिला संबल,बीकानेर अब तक शीर्ष पर, पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। गिव-अप अभियान ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जोड़कर उन्हें संबल दिया है। बीकानेर जिले ने भी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए गिव-अप अभियान में प्रदेश में पहला स्थान किया है।

 

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ गिव-अप अभियान के तहत जिले के 1 लाख 88 हजार 665 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से अपने नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाए। वहीं 76 हजार 375 व्यक्तियों के नाम अपात्र, दोहरान एवं अन्य कारणों से अपात्र होने के कारण हटाए गए। इस प्रकार जिले के कुल 2 लाख 65 हजार 40 व्यक्तियों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवाया है।

 

गिव-अप अभियान के तहत हटे नामों के स्थान पर जिले के 19 हजार 797 परिवारों के 90 हजार 928 यूनिट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नए जोड़े गए। पूर्व से चयनित परिवारों में लगभग 60 हजार 887 व्यक्तियों को जोड़ा गया है। इस प्रकार कुल 1 लाख 51 हजार 815 यूनिट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में नए जोड़े जा चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 2 लाख 78 हजार 325 परिवारों की कुल 12 लाख 9 हजार 725 यूनिट को प्रतिमाह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट पोस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। गत दो वर्षों में उचित मूल्य की 26 नई दुकानें आवंटित की गई हैं। 92 रिक्त उचित मूल्य दुकानों की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आवंटन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर दी जाएगी।

 

जिले में गत दो वर्षों (दिसम्बर 2025 तक) में कुल 1 लाख 45 हजार 262 मेट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया। जिसका शत प्रतिशत उठाव किया जाकर नवंबर 2025 तक 1 लाख 36 हजार 758 मेट्रिक टन गेहूं का वितरण करवा दिया गया है। अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड तथा बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं अन्य श्रेणी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 5 किलोग्राम प्रति यूनिट प्रति माह नि:शुल्क वितरण करवाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!